12 नग गोवा स्पेसल एवं 23 नग देशी प्लेन मंदिरा शराब परिवहन करते मोटर साइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार चन्द्रपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही






श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (मा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा श्रीमती सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 01.07.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल से देशी प्लेन रखकर हीरापुर की ओर जा रहा है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी गिरधारी चौहान पिता सोनसाय उम्र 45 वर्ष साकिन हरदी थाना चन्द्रपुर के कब्जे से 12 नग गोवा स्पेशल विस्की एवं 23 नग देशी प्लेन मंदिरा शराब व मोटर साइकिल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 01.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चन्द्रपुर निरीक्षक गगन बाजपेई, प्र आर 34 उमा शंकर सिदार , आर मधु सिदार, दिलदार निराला, महेंद्र राठौर का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689