शासकीय प्राथमिक विद्यालय बोरदा में जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी के आतिथ्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न....

 


सक्ति... निकटवर्ती गांव बोरदा के शा. प्रा. शाला प्रांगण में दिनांक 4 फरवरी 2025 को शालेय परिवार के विद्यार्थियों के द्वारा तथा आसपास के विभिन्न स्कूलों का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एन के चंद्रा जिला शिक्षा अधिकारी सक्ति , अध्यक्षता श्री के पी राठौर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ति तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संकुल प्रभारी श्री बी चक्रवर्ती ( प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली कलां) , श्री राकेश अग्रवाल जिला सांख्यिकी अधिकारी सक्ति थे। कार्यक्रम के शुरुआत में मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित करके किया गया।कार्यक्रम के शुरुआत में स्कूली बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत के साथ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का बुके से और बैच लगाकर किया गया। आस पास के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के बच्चों के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ज्ञान , वर्तमान परिस्थिति तथा देश भक्ति से ओत प्रोत गीतों पर प्रस्तुति दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के विकास के लिए हमेशा सहयोग करने तथा शाला के बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए काम करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही साथ इस आयोजन के लिए बधाई भी दिया गया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में पढ़ाई के साथ साथ ऐसे आयोजन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संकुल प्रभारी तथा जिला सांख्यिकी अधिकारी ने भी संबोधित किया। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि सहित अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के शिक्षकों श्रीमती तिरीथ बाई लहरे, तथा श्री सुरेश पटेल के साथ साथ समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक ममता साहू तथा चंद्र प्रकाश तिवारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय की मुखिया ममता साहू के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689