*राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ* *नये मतदाताओं को ईपिक कार्ड का किया गया वितरण*





    सक्ती, 25 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2025 के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया l इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने नव मतदाता व अधिकारियों-कर्मचारियों को एक मतदाता के रूप में सजगता एवं निष्पक्षता के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन द्वारा निर्वाचन एवं स्वीप गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही इस अवसर पर नये मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विधानसभा स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं नोडल को प्रशस्ति पत्र एवं चेक प्रदान कर भी सम्मानित किया गया l इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के एस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार,  निर्वाचन कार्यालय के श्री राधेश्याम साहू, श्री श्रवण गभेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689