हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस बाल दिवस पर शासकीय प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक विद्यालय झालरौंदा में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 


कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेन्द्र कुमार चन्द्रा एवं प्राथमिक शाला की शिक्षिका चंचला चन्द्रा  द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पण करके किया गया। इस कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिता, फुगड़ी और कुर्सी दौड़ मुख्य थे। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक डिजाइन की रंगोली बनाई गई थी जिसमें कक्षा पांचवीं की छात्राओं द्वारा वॉटर सेविंग की थीम पर बनाई गई रंगोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान करके उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर सभी छात्रों को आंशिक न्योता भोज विद्यालय के समस्त शिक्षकों द्वारा कराया गया। वीरगाथा 4.0 कार्यक्रम जिसमें  हमारे देश के वीर सपूतों की कहानी को विभिन्न तरीकों से प्रदर्शित करके छात्रों ने कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। इन छात्रों को गवर्नमेंट की ओर से ई सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। जिसका हार्ड कॉपी छात्रों को बाल दिवस के अवसर पर वितरीत किया गया। कार्यक्रम में गिरधर सिंह चन्द्रा प्राथमिक शाला प्रधान पाठक,रमेश कुमार सूर्यवंशी माध्यमिक शाला प्रधान पाठक, रुचि गोस्वामी शिक्षिका और दिलीप कुमार सिदार शिक्षक का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689