मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एवं नर्स तथा सफाई कर्मचारी की विरुद्ध कार्रवाई को लेकर थाने में दिया ज्ञापन




मालखरौदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा में 31. अक्टूबर को समय शाम 04:30 बजे को ड्यूटी में रहे डॉक्टर एवं नर्स तथा सफाई कर्मचारी के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने को लेकर थाना में दिया ज्ञापन शिकायतकर्ता अजय कुमार जांगड़े पिता स्व. श्री भजोराम जांगड़े, जाति सतनामी, ग्राम बड़ेसीपत, 31 अक्टूबर.. को अपने धर्म पत्नि श्रीमती सुनिता जांगड़े को डिलवरी कराने के लिए समय लगभग शाम 04:30 बजे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा में लाया था यहां आने के बाद लगभग 2 घंटे तक मेरी पत्नि दर्द से तड़फ रही थी स्वास्थ्य केन्द्र में कोई भी डॉ. या नर्स नहीं थे लगभग 2 घंटे बाद एक सिस्टर ममता बड़ा आई और मेरी पत्नि की डिलवरी करवाई जिससे मेरी पत्नि की बच्ची जिन्दा पैदा हुई। कुछ समय बाद देख रेख के अभाव में बच्ची की मृत्यु हो गई। उसके बाद नर्स ममता बड़ा ने बच्ची की नाल काटकर कैंची को बच्ची के नाल में ही छोड़ दी उसके बाद कहीं चली गई में लगभग आधे घंटा तक उस नर्स ममता बड़ा को खोजता रहा नर्स नहीं मिलने पर मैंने एक स्टाफ पुरुष कार्यकर्ता तरुण साहू को पुंछा कि नर्स दीदी कहां है तो तरुण साहू ने मेरे मां बहन की भद्दा भद्दा गाली दिया में बोला कि भाई गाली क्यों दे रहे हो इतने में तरुण साहू ने चाकु निकालकर मुझे जान से मारने की धमकी दिया में वहां से भाग कर अपने पत्नि सुनिता पास आया तो देखा कि मेरी पत्नि अचेत अवरुथा में पड़ी थी उसके शरीर पर कोई वस्त नहीं था मेरी पत्नि ओर मेरी बच्ची र्निवस्त्र थे ओर खुन से सने थे सफाई कर्मचारी व नर्स द्वारा दोनों को ना ही कपड़ा से ढंका ना ही साफ सफाई किया में अपने बचची कि निधन से बहुत दुखी था ऐसे में तरुण साहू द्वारा मुझे मां बहन की भद्दा भद्दा गाली दिया ओर चाकु दिखाकर मारने की धमकी दिया जिससे मै बहुत आहत हूँ। अगर वहां से नर्स ममता बड़ा भागी नहीं होती और ड्युटी पर डॉ. होते तो मेरी बच्ची की जान बच सकता था साथ ही उन्होंने लापरवाही पर रखने वाले नर्स ममता बड़ा डीएमओ मृत्युंजय राठौर डॉक्टर श्री अनुज साहू एवं पुरस्कार तो साहू को तत्काल निलंबित किए जाने एवं सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्द किए जाने की मांग किया है वही एक सप्ताह के बेटा है उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं किए जाने पर पत्नी के साथ आमरन अनशन किए जाने की बात लिखा है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689