40 लीटर कच्ची महुआ शराब को ग्राम चारपारा से लेकर आवास प्लाट डभरा मे बिक्री करने वाले आरोपी को मोटर सायकल के साथ किया गिरफ्तार डभरा पुलिस






श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कडे निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 21.09.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल पल्सर से कच्ची महुआ शराब लेकर डभरा की ओर जा रहा है। कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान आवास प्लाट डभरा जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी धर्मेन्द्र चन्द्रा पिता विक्रम सिंह चन्द्रा उम्र 46 वर्ष साकिन आवास प्लाट डभरा एवं अशोक कुमार भारती पिता प्यारीलाल भारती उम्र 24 वर्ष साकिन चारपारा थाना मालखरौदा के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं पुरानी इस्तेमाली मो.सा. पल्सर क्रमांक सी.जी. 11 बी.जे. 4311 को जप्त कर दोनो आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 336/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक


22.09.2024 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में प्र. आर. रमेश कुमार चन्द्रा, आर. सुरज सिदार, उप्तार सिंह, मानसिंह कुर्रे, एकेश्वर चन्द्रा का विशेष योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689