नगरी निकाय एवं त्रिस्तरीय चुनाव के लिए भाजपा ने जिला प्रभारी व सह प्रभारी की नियुक्ति की...*





 

सक्ती। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बाद नवंबर-दिसंबर 2024 में नगरीय निकाय के चुनाव होने हैं। इस चुनाव में भी बाजी मारने भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। सक्ती भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बताया है कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मिले बेहतर परिणाम के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी हमें पूरी ताकत के साथ भिड़ना है। पंचायत चुनाव में भी हम ग्रामीण विकास तथा किसानों के मुद्दे को लेकर प्रभावी तरीके से जनता के बीच जायेंगे तथा पूरे दमखम से चुनाव लड़ेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका व नगर पंचायत परिसीमन हेतु जिला प्रभारी व सह प्रभारी की नियुक्ति की गयी है। इसमें प्रभारी संजय रामचंद्र तथा सह प्रभारी के रूप में सचिन सिंह व दीपक अग्रवाल को शामिल किया गया है। इसी तरह से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिसीमन हेतु पीतांबर पटेल को प्रभारी तथा कृष्णा गबेल व संपूर्णानंद मिश्र को सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा सामान्य सदस्यता अभियान हेतु टिकेश्वर गबेल को जिला प्रभारी तथा कीर्तन चंद्रा व राजेन्द्र चैधरी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689