हज यात्रा से वापसी पर अधिवक्ता बंधुओं ने गनी मोहम्मद का किया स्वागत




हज एक पवित्र तीर्थयात्रा है जो हर मुसलमान को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार अवश्य करनी चाहिए, यह बात अधिवक्ता गनी मोहम्मद में अधिवक्ता संघ शक्ति के मित्र एवम शुभचिंतकों से रुबरु चर्चा  में बताया कि 40 दिन की लंबी हज यात्रा के बाद आज अपने वतन व घर में आप सब मित्रों से मिलकर प्रसन्नता हो रही है आज अधिवक्तासंघ शक्ति के  मित्रों एवं शुभचिंतकों में उनके वापसी पर उनका अभिनंदन किया तो वही अधिवक्ता गनी मोहम्मद ने सभी लोगों को शिरनी और आबे जम_जम (भोग&प्रसाद)भेंट किया। आज इस अवसर पर अधिवक्ता  चितरंजय पटेल ने गनी मोहम्मद को सफल हज यात्रा की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

इन पलों में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष ऋषिकेश चौबे, सचिव सुरीत चंद्रा, दादू चंद्रा, अलीम खान, संतोष साहू,भी देवांगन, शासकीय अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद साहू आदि अधिवक्ता बंधुओं ने पुष्पहार एवम् पुष्प गुच्छ भेंटकर गनी मोहम्मद का  स्वागत किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689