थाना सक्ती जिला सक्ती 13 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफतार थाना सक्ती पुलिस की कार्यवाही दिनांक 26.07.2024





श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुत्री अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रमा पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर (रापुसे) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध जुओं सट्टा शराबऔर नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिए गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना सक्ती प्रभारी के द्वारा  थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था।


घटना दिनांक 26.07.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि गेवाडीन कालोनी सक्ती निवासी 1.  दुमान दास भारद्वाज 2. गुडडी सतनामी निवासी गेवाडिन कॉलोनी सक्ति अपने निवास स्थान के पास में हाथ भट्टी से निर्मित देसी महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी 1.  दुमान दास भारद्वाज पिता कोटवार भारद्वाज  साकिन गेवाडिन कॉलोनी सक्ती थाना सक्ती के कब्जे से 07 लीटर हाथ भटठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब 

2. गुडडी सतनामी पति बाबुलाल लहरे  साकिन गेवाडिन कॉलोनी सक्ती थाना सक्ती के कब्जे से 06 लीटर हाथ भटठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जुमला 13 लीटर हाथ भटठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब मिलने से  आरोपियो को  धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में रिमांड पर भेजा गया ।


कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेश तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक समीर डूंगड़ूँग, प्रधान आर संजीव शर्मा आर जोगेश राठौर,याद राम चंद्रा , गणेश राम साहु महिला आर आफसा परवीन का विशेष योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689