सक्ती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बां


सक्ती- नगर मे सुन्नी मुस्लिम जमात सक्ती के द्वारा सोमवार को ईद-उल-अज़हा का पर्व बड़े ही हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित ईदगाह मे मस्जिद की घड़ी के मुताबिक ठीक सुबह 9 बजे नगर के पेशइमाम हजरत मोईन रजा के द्वारा ईद-उल-अज़हा की खास नमाज़ मुस्लिम भाईयों को नमाज अदा करवाई गई नमाज़ पश्चात मुल्क के अमन व चैन तथा विश्व की शांति कि दुआ मांगी गई तत्पश्चात सभी लोगों ने एक-दुसरे से गले मिलकर ईदगाह मे ईद की बधाई मुस्लिम भाईयों ने दी इस मुबारक मौके पर सक्ती जिला के पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टि से ईदगाह मे मुस्तैद थे, ईदगाह मे नमाज़ अदा करने के फौरन बाद मुस्लिम भाईयों ने आखिरी मंजिल कब्रिस्तान पहुँचकर अपने पुरखो के हक मे दुआ मांगी गई, ईद-उल-अज़हा के मौके पर घर पहूंच कर कुर्बानी दी गई परम्परा के अनुसार कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सो मे बराबर-बराबर हिस्सा किया गया जिसमें एक हिस्सा गरीबो को बांटा गया, दुसरा हिस्सा दोस्तों व रिश्तेदारों मे बांटी गई तथा तीसरे हिस्से को घर में रखा गया वही मान्यताओं के अनुसार हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम के द्वारा अपने बेटे हजरत ईस्माइल अलैहिस्सलाम को अल्लाह तबारक-व-तआला के राह में कुर्बान करने की याद मे इस ईद-उल-अज़हा त्याग व बलिदान के इस महान पर्व को पूरे विश्व में इस्लामिक माह की 10 जिल्-हिज्जा् को मुसलमानों के द्वारा त्यौहार मनाई जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689