*जिले में मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू* *मतदान केंद्र के बाहर दिख रही मतदाताओं में भारी उत्साह* *लग रही मतदाताओं की लंबी कतारें*






        सक्ती, 07 मई 2024/ सक्ती जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान करने हेतु मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा हैं। मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी कतारे लग रही है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को मतदान करने के लिये प्रोत्साहित करने हेतु लगातार विशेष अभियान चलाये गये थे। जिसके परिणाम स्वरूप मतदाताओं में मतदान करने हेतु विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है और आज माकपोल की प्रक्रिया के बाद सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाता लाइनों में लगकर मतदान कर रहे हैं। आज सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689