सक्ती =भारतीय जनता पार्टी के जांजगीर चांपा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े के पक्ष में प्रचार करने देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आएंगे सक्ति भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा संयोजक एवं सक्ती जिला के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा  सहसंयोजक पूर्व विधायक सक्ती डॉक्टर खिलावन साहू से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के जांजगीर लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के चुनाव प्रचार हेतु देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का सक्ती आगमन 23 अप्रैल को हो रहा है 23 अप्रैल को होने वाले इस विशाल आम सभा का आयोजन सक्ती  जिले के  कलेक्टर परिसर जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड पर होगा उक्त कार्यक्रम हेतु जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने  स्थल निरीक्षण किया  स्थल निरीक्षण में लोकसभा जांजगीर के प्रभारी पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल लोकसभा के   सह संयोजक   पूर्व विधायक अकलतरा सौरभ सिंह भूपेंद्र सवन्नी रमेश सिंघानिया अमर सुल्तानिया बसंत सूर्या  सक्ती कलेक्टर अमृत विकास टोपनो पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी    कार्यकर्ता  प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे