*कलेक्टर के निर्देशन में शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान*





*लोकसभा निर्वाचन 2024*

 

*कलेक्टर के निर्देशन में शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान*


*स्वीप गतिविधि के तहत सेल्फी पॉइंट व मतदान से संबंधित स्टॉल लगाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित*


         सक्ती,01अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो और परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्वीप गतिविधि के तहत समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा चिन्हांकित स्थलों में मतदान से संबंधित स्टॉल व सेल्फी पॉइंट लगाकर आमजन को मताधिकार के ज्यादा से ज्यादा उपयोग के लिए जागरुक किया गया। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता लाने, निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689