रेलवेद्वारा बन रहे अहाता से मोहल्ले वासी परेसान, तहसीलदार ने कराई जांच

सक्ती। स्टेशन पारा वासियों के मार्ग अवरुद्ध को लेकर राजस्व विभाग द्वारा मौका मुआयना किया गया, जिसमें रेल्वे विभाग सहित मोहल्ले वासी उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि सक्ती स्टेशन के पास रेल्वे द्वारा अहाता निर्माण कराए जाने की खबर से मोहल्ले वासी काफी परेशान हैं, बता दें कि अहाता निर्माण से स्टेशन पारा के लगभग 50 परिवार प्रभावित हो रहें हैं, अहाता बनने से 50 परिवारों का मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाएगा, जिसे लेकर लोगों ने कलेक्टर सक्ती से शिकायत की थी, जिसके बाद तहसीलदार सक्ती द्वारा जांच दल का गठन किया गया था, जो 13 अप्रैल को मौके पर पहुंच मोहल्ले वासियों के परेशानियों को देखते हुए मौका मुआयना किया गया, जिसमें यह बात सामने आई कि मोहल्ले वासी गत कई दशकों से उक्त भूमि के माध्यम से आवाजाही करते हैं, अगर अहाता निर्माण हुआ तो पूरी तरह से 50 परिवारों के लिए आवाजाही अवरुद्ध हो जाएगी, इस संबंध में दस्तावेज की मानें तो रेल्वे जिस जमीन को अपना कह रही है वह शासकीय दस्तावेज के हिसाब से सड़क व धरसा दिख रहा है, ऐसी परिस्थिति में अहाता निर्माण नियम के विरुद्ध है, तहसीलदार द्वारा बनी जांच दल द्वारा पंचनामा बना लिया गया है, अब जांच दल द्वारा दिए गए दस्तावेजों के प्रमाण व मोहल्ले वासियों के लिए गए बयान से जांच अधिकारी के रिपोर्ट के बाद तय होगा कि 50 परिवारों के लिए रास्ता मिलेगा या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689