सक्ती पुलिस की अनोखी पहल: शिक्षक दिवस पर चला 'मैं हूँ साइबर शिक्षक' अभियान, गुरुजनों का सम्मान कर सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

 





पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल ठाकुर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिला सक्ती में शिक्षक दिवस पर “मैं हूँ साइबर शिक्षक” कार्यक्रम के तहत सक्ती पुलिस ने शिक्षकों का किया सम्मान, साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक।*

जिला सक्ती क्षेत्रान्तर्गत आने वाले 08 थाना 04 चौकी में लगभग 37 स्कूल/कॉलेज में जाकर लगभग 4370 बच्चों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई तथा क्यूआर कोड एवं सेल्फी स्टैंड के माध्यम से जागरूकता अभियान में कराया गया सहभागिता।
       ---00---

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे *“साइबर जागृति अभियान”* के अंतर्गत जिला सक्ती में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में आज दिनांक 05 सितम्बर 2026, शिक्षक दिवस के अवसर पर *“मैं हूँ साइबर शिक्षक”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें विद्यार्थियों एवं समाज में साइबर सुरक्षा का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित करना है। 
           इस अवसर पर शक्ति जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना सक्ती, बाराद्वार, नागरदा, जैजैपुर, हासौद, मालखरौदा, डभरा चंद्रपुर एवं चौकी फगुरम, अड़भार, छपोरा, शकर्रा पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों का सम्मान किया गया। पुलिस टीमों द्वारा शिक्षकों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं डिजिटल सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षकों के घर पहुंचकर भी सम्मान करते हुए उन्हें साइबर जागरूकता का संदेश दिया गया इस क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ति पंकज पटेल किरारी (डभरा ) पहुंचकर वरिष्ठ शिक्षक श्री प्रमोद पटेल (व्याख्याता )का स्मृति चिन्ह के साथ साथ श्रीफल, शाल भेंट कर सम्मानित किया गया व साइबर जागृति सन्देश बोलवाया गया!
        कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को क्यूआर कोड स्कैन कर साइबर जागरूकता से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सेल्फी स्टैंड के माध्यम से *“मैं हूँ साइबर शिक्षक”* एवं *“साइबर शिक्षा से साइबर सुरक्षा”* संदेश के साथ सेल्फी लेकर साइबर जागरूकता अभियान में सहभागिता की गई।
          सक्ती पुलिस द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर चलाए गए इस विशेष अभियान के माध्यम से शिक्षकों को *“साइबर शिक्षक”* की भूमिका निभाते हुए अपने विद्यार्थियों, परिवार एवं समाज को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689