ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित बैठक में ली गई समाज को आगे बढ़ाने की शपथ; पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण राठौर बने संरक्षक
सक्ती -राठौर समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक जयप्रकाश राठौर के निवास, ऑफिसर्स कॉलोनी में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समाज की नवीन कार्यकारिणी इकाई का गठन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ एवं अनुभवी सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बैठक में सर्वसम्मति से नवधा राठौर को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही रमेश राठौर को उपाध्यक्ष, जिवेंद्र राठौर को सचिव तथा देवेंद्र राठौर को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त, समाज के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण राठौर को सर्वसम्मति से संरक्षक नियुक्त किया गया।
शिक्षा से सेवानिवृत्त नवधा राठौर ने संभाली कमान
नवनियुक्त अध्यक्ष नवधा राठौर हाल ही में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने कहा कि समाज को संगठित कर आगे बढ़ाना और सामाजिक हित के कार्यों को गति देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान समाज सेवा और शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों का विशेष रूप से अभिनंदन व सम्मान किया गया।
कई गणमान्य जन रहे शामिल
बैठक में पूर्व महासचिव राजेंद्र राठौर, महेंद्र राठौर तथा विकास फाउंडेशन के सचिव राकेश विशेष रूप से शामिल रहे। नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जयप्रकाश राठौर, दुर्गा राठौर, श्याम राठौर, तुलसी राठौर, हिम्मत राठौर, संतोष राठौर, प्रेम राठौर, गौरी शंकर राठौर , मनहरण राठौर एवं सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया और समाज के विकास में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

0 टिप्पणियाँ