संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जे बी डी ए व्ही स्कूल के खिलाड़ी रवाना,खेल प्रतिभाओं की नई पौध तैयार कर रहा है सक्ती का जे बी डी ए व्ही स्कूल

 


सक्ती –स्थानीय जे बी डी ए व्ही हायर सेकेण्डरी स्कूल, सक्ती ने शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। विद्यालय लगातार ऐसी खेल प्रतिभाओं को तैयार कर रहा है, जो जिला एवं राज्य स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और सक्ती क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

इसी कड़ी में बहतराई स्टेडियम, बिलासपुर में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी विराट धीवर – 400 एवं 800 मीटर दौड़, नैतिक कसेर – ऊँची कूद, टिंकू पटेल – 400 एवं 600 मीटर दौड़ तथा सुहानी पटेल – 200 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय की खेल उपलब्धियों की बात करें तो विद्यालय ने अब तक अनेक प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया है। वाशु केवट राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। वहीं रुद्र पटेल ने भारोत्तोलन में राज्य स्तर पर रजत पदक हासिल किया है। प्रशांत सिंह सिदार का कुश्ती में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है तथा मालती कसेर फुटबॉल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण एवं छोटे शहरों की प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और अवसर प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है।

इस अवसर पर डायरेक्टर अंकित दरयानी, संरक्षक राजकुमार दरयानी, सचिव सुनील दरयानी एवं प्राचार्य रामनारायण धीवर ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का मैदान में उतरना ही अपने आप में गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सक्ती एवं विद्यालय का गौरव बढ़ाएँगे।

“मैदान हमारा है, हौसला हमारा है—

जीत की ओर बढ़ना ही हमारा लक्ष्य है।”

विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाओं एवं विजय की अग्रिम बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689