सक्ती– भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी ने सक्ती जिले के वरिष्ठ नेता श्री कृष्णकांत चंद्रा (जिला संगठन प्रभारी) को कोरबा जिले का नया भाजपा संगठन प्रभारी नियुक्त किया है।
श्री कृष्णकांत चंद्रा की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर जिलेभर के पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे श्री चंद्रा के कुशल संगठनात्मक अनुभव और निष्ठा का परिणाम बताते हुए प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी का आभार व्यक्त किया है।
अपनी नियुक्ति पर श्री कृष्णकांत चंद्रा ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। वे कोरबा जिले में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बिठाकर संगठन के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
उनकी इस उपलब्धि पर सक्ती एवं कोरबा जिले के भाजपा नेताओं,राम नरेश यादव, बिजय मित्तल, नितिन सोनी,ऊकार यादव वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

0 टिप्पणियाँ