सक्ती- नगर का प्रतिष्ठित संस्थान अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल शक्ति के होनहर छात्र गीतेश कुमार देवांगन पिता राम चंद्र देवांगन ने शक्ति जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार 26-27 में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया ।यह प्रतियोगिता गुंजन एजुकेशन सेंटर में आयोजित किए गए जिसमें गीतेश कुमार देवांगन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उक्त सेमिनार में जिले के सभी विकासखंडों एवं अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी थी एवं जिला विज्ञान समन्वयक छवि राठौर के निर्देशन में आयोजित था . गीतेश के प्रदर्शन में विद्यालय की शिक्षिका गरिमा राठौर तथा संगीता पटेल एवं निखिल साहू का सहयोग रहा. अब बिलासपुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा. छात्र के शानदार उपलब्धि पर संस्था के संचालक योगेश कुमार साहू एवं विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

0 टिप्पणियाँ