गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ



सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद

सक्ती–गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर 14 सितंबर को शाम 4 बजे चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का शुभारंभ नगर पालिका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, अग्रसेन चौक में किया जाएगा। कार्यालय का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े, जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम को लेकर चंद्रपुर पद यात्रा समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में समिति के संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल (चूड़ी वाले) के नेतृत्व में संतोष देवांगन, शुभम अग्रवाल, हरीश (कालू) एवं राहुल अग्रवाल सांसद कमलेश जांगड़े के निज निवास पहुंचे और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सांसद कमलेश जांगड़े ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने की सहमति प्रदान की।

वहीं समिति के सदस्यों द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पंडित भोला शंकर तिवारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई जाएगी। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय का शुभारंभ धार्मिक एवं उत्सवी माहौल में किया जाएगा।

अग्रसेन चौक स्थित नगर पालिका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बनने वाले इस अस्थाई कार्यालय से चंद्रपुर पद यात्रा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है तथा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689