शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नोनदरहा में शिक्षक दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

 


​करतला (कोरबा)–शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नोनदरहा, विकासखंड करतला (जिला कोरबा) में शिक्षक दिवस का पर्व छात्र-छात्राओं द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच पुनीराम राठिया रहे। इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक फुल सिंह कंवर, शिक्षक गौतम पटेल, शिक्षिका श्रीमती विष्णुलता सिदार, श्रीमती कस्तूरी राठिया एवं सरोज राठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​समारोह में छात्र संघ अध्यक्ष जगदीश पटेल, उपाध्यक्ष प्राची पटेल तथा कक्षा नायक विनय सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और शिक्षकों का आभार जताया। अतिथियों व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689