सक्ती/रायपुर–छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के आगामी सांगठनिक चुनावों को लेकर प्रदेश भर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश और जिला स्तर के पदों पर ताल ठोक रहे दावेदार समर्थन जुटाने के लिए वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की चौखट पर दस्तक दे रहे हैं। इसी क्रम में स्थानीय विश्राम गृह में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के आगमन पर डॉ. चरणदास महंत के कट्टर समर्थक भूरू अग्रवाल ने अपने दल-बल के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया और सांगठनिक समीकरणों पर विस्तृत चर्चा की।
युवा कांग्रेस की राजनीति में विधायक देवेंद्र यादव का व्यापक प्रभाव माना जाता है। चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही विभिन्न पदों के प्रत्याशी उनसे मार्गदर्शन और राजनीतिक समर्थन हासिल करने के प्रयास में जुटे हैं। विश्राम गृह में आयोजित इस मुलाकात को आगामी चुनावों में नए शक्ति संतुलन और रणनीतिक गोलबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने बैठक को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बना दिया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि गबेल, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, भूरू अग्रवाल और पंकज शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अलावा टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी, पार्षद रिक्की सेवक, पार्षद संतोष सोनी 'लाला', राशिद खान, बाबू भाई, विशाल जांगड़े, पवन साहू, दीपक यादव, उमेश यादव, विजय बहादुर गहरवाल, सन्नी यादव, पुरुषोत्तम कुंटे, प्यारेलाल पटेल (अधिवक्ता), पुष्पेंद्र बरेठ, आकिब खान, शैलेंद्र अजगले सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक युवाओं को सक्रिय करने का संकल्प लिया गया।

0 टिप्पणियाँ