सक्ती- छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत के सुपुत्र सूरज महंत के जन्मदिन के शुभ अवसर पर कोरबा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सक्ती से पहुँचे वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूरज महंत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घायु तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिन के बधाई कार्यक्रम में सक्ती के प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ता भुरू अग्रवाल, सम्सतमरेज खान, सपनई पाली के सरपंच विशाल जांगड़े एवं जोगिंदर मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सूरज महंत का आत्मीय स्वागत किया और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत से भी मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ