भक्ति और आस्था के बीच मौलीश्वर गणेश जी को दी भावपूर्ण विदाई, हवन के बाद हुआ विधिवत विसर्जन




सक्ती –मौलीश्वर गणेश जी की स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम का अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। 14 तारीख को भगवान गणेश जी की स्थापना के बाद प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

अनंत चतुर्दशी के दिन मौलीश्वर गणेश जी का विशेष पूजन, अभिषेक एवं हवन संपन्न हुआ। हवन का धार्मिक अनुष्ठान हरनारायण जी के द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान शहर के भक्तगणों के साथ-साथ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे और भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

हवन संपन्न होने के पश्चात शाम 5 बजे भगवान गणेश जी की विधि-विधान से विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण विदाई दी। आयोजकों द्वारा नदी एवं तालाब की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही भगवान गणेश जी का विसर्जन किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता के चलते अमित तम्बोली जी ने पूरे शक्ति शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है। मौलीश्वर गणेश उत्सव के आयोजन को श्रद्धा, सेवा और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689