*पुटीडीह धान खरीदी में अनियमिता एवं ग़बन के फरार आरोपी गिरफ्तार*



सक्ती –जिला सक्ति पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.)के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल (रा.पु.से)के मार्गदर्शन, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु.से.)के कुशल नेतृत्व में शासकीय योजनाओं एवं धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना डभरा पुलिस द्वारा धान खरीदी में गंभीर अनियमितता एवं शासकीय राशि को क्षति पहुंचाने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

थाना डभरा में अपराध क्रमांक 23/2026, धारा 316(5), 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में पूर्व में शशिकांत महंत एवं श्याम बाई बरेठ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है एवं आरोपी द्रोण प्रताप सिंह सांडिल्य, उम्र 48 वर्ष, निवासी कापन चौकी नैला थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा घटना दिनांक से फरार था जिसे दिनांक 26.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

9426 बोरी धान की मिली कमी

प्रकरण की जांच के दौरान धान उपार्जन केन्द्र पुटीडीह में ऑनलाइन रिकॉर्ड एवं भौतिक सत्यापन में अंतर पाया गया। जांच में 9426 नग धान से भरे बारदानों की कमी सामने आई, जिसकी अनुमानित राशि ₹89,32,077.60 है।

मामले में संयुक्त जांच दल द्वारा धान खरीदी से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल, धान खरीदी पंजी, तौल पत्रक, बारदाना पंजी, स्टॉक रजिस्टर एवं भौतिक सत्यापन रिपोर्ट सहित अन्य अभिलेखों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई तौल पत्रकों में किसानों के हस्ताक्षर नहीं होने, हस्ताक्षर में विसंगतियां तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड एवं मौके पर उपलब्ध धान की मात्रा में अंतर जैसी अनियमितताएं सामने आईं।जांच में सामने आई आरोपी की भूमिका

विस्तृत जांच, दस्तावेजों के परीक्षण एवं संबंधित व्यक्तियों के कथनों के आधार पर आरोपी द्रोण प्रताप सिंह सांडिल्य की प्रकरण में भूमिका पाए जाने पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। प्रकरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका एवं तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश कुमार पटेल,उप निरीक्षक कमल मैरिसा,आरक्षक धनेश्वर दिवाकर, मिरीश साहू, राम गोपाल यादव, राजेश धीरहे,अजय बंजारे का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689