शासकीय उचित मूल्य दुकान डिक्सी के आबंटन और संचालन हेतु 7 अक्टूबर 2026 तक आमंत्रित किए गए आवेदन

 





मालखरौदा / सक्ती–क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डिक्सी में शासकीय उचित मूल्य दुकान रिक्त होने के कारण इसके संचालन के लिए नए सिरे से आवेदन मंगाए गए हैं। इस संबंध में इच्छुक एवं पात्र आवेदक आगामी 7 अक्टूबर 2026 तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मालखरौदा के कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

संचालन के संबंध में मुख्य नियम एवं शर्तें:

ग्राम पंचायत द्वारा संचालन की स्थिति: यदि दुकान का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा किया जाना है, तो पंचायत को इसका संचालन स्वयं करना होगा; किसी भी स्थिति में निजी व्यक्ति को इसके लिए अधिकृत नहीं किया जा सकेगा।

संचालन समिति का गठन: ग्राम पंचायत को आवंटित उचित मूल्य दुकान का संचालन ग्राम पंचायत सभा द्वारा नामांकित एक समिति के माध्यम से किया जाएगा। इस समिति में सरपंच, सचिव, प्राथमिकता राशन कार्डधारी, एवं एक अंत्योदय राशन कार्डधारी शामिल होंगे।

महिला सदस्यों की अनिवार्यता: इस समिति में कम से कम दो महिला सदस्य होना अनिवार्य है। पंचायत के अनुरोध पर ग्राम सभा द्वारा किसी स्थानीय शिक्षित एवं बेरोजगार व्यक्ति को विक्रेता के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।

स्व सहायता समूह के लिए नियम: यदि दुकान संचालन के लिए किसी महिला स्व सहायता समूह द्वारा आवेदन किया जाता है, तो समूह का पंजीयन आवेदन पत्र प्राप्त होने की तिथि से कम से कम 3 माह पूर्व का होना आवश्यक है। साथ ही, समूह को सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689