*विधि दिवस को लेकर अधिवक्ता परिषद की संगठनात्मक बैठक आयोजित* *NHRSJC के साथ किया वृक्षारोपण*

 


 *पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण एकमात्र उपाय... अधिवक्ता चितरंजय पटेल* 

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांतीय पदाधिकारी का प्रतिनिधि मंडल एक दिवसीय संगठनात्मक प्रवास में रायगढ़ पहुंचे , जहां जिला अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी के साथ जिला पदाधिकारियों की बैठक में रायगढ़ में 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित विधि दिवस की रूप रेखा को लेकर विशेष चर्चा की गई, इन पलों में उपस्थित संगठन के जिला संरक्षक प्रेम नारायण मौर्य ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही अधिवक्ता परिषद के जिला इकाई की बैठक आयोजित किया जाकर विधि दिवस के आयोजन स्थल और अन्य व्यवस्थाओं की रूप रेखा तैयार कर प्रांत को सूचित किया जाएगा।

इस संगठनात्मक बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष द्वय ठाकुर भूपेंद्र सिंह एवं रमाकांत पांडेय, महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव, शक्ति जिला अध्यक्ष चितरंजय पटेल के साथ रायगढ़ जिले से संगठन से जुड़े अधिवक्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

पश्चात अधिवक्ता परिषद के सभी प्रांतीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग जिला रायगढ़ द्वारा थाना परिसर कोतरा रोड में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर छायादार व फलदार पौधों के साथ देव वृक्ष आंवला का रोपण किया गया। 

इस अवसर पर NHRSJC (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने रायगढ़ जिले के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के कार्यों को तारीफ ए काबिल बताते हुए कहा कि वर्तमान पर्यावरण असंतुलन की विभीषिका से निजात पाने वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है इसलिए वृक्षारोपण हम सबका दायित्व है। वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में रायगढ़ जिला महासचिव बसंत चौधरी, जिला अध्यक्ष (विधि) मुरलीधर पटनायक, पुसौर उपाध्यक्ष शिव यादव का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689