प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव से सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने की आत्मीय भेंट, रक्षाबंधन पर बाँधा रक्षा सूत्र



 जंजगीर -चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी से आत्मीय भेंट की। इस दौरान रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जी को रक्षा सूत्र बाँधकर उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

श्रीमती जांगड़े ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी वर्तमान में नई दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। माँ दंतेश्वरी की असीम कृपा से उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है, जो हम सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के लिए हर्ष और संतोष का विषय है।

उन्होंने माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी को शीघ्र पूर्ण स्वस्थता प्रदान हो और वे पूरी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ पुनः समाज एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएँ।

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने श्री किरण सिंह देव जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689