*जैजैपुर में शिक्षक फेडरेशन की जोरदार रैली, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन*




सक्ती/जैजैपुर–22 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई जैजैपुर के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एकजुट होकर जोरदार रैली निकाली। शिक्षकों ने अपनी लंबित एवं जायज मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन किया। रैली के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यपाल के नाम तहसीलदार, जैजैपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

तीन प्रमुख मांगों को लेकर बुलंद की आवाज

फेडरेशन ने सरकार के समक्ष मुख्य रूप से तीन मांगें रखीं। इनमें TET की अनिवार्यता समाप्त करने, मोदी की गारंटी के तहत वेतन विसंगति दूर करते हुए क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान करने तथा प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करते हुए पात्रतानुसार पेंशन का लाभ प्रदान करने की मांग शामिल है।

रैली के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए एकता और अनुशासन का परिचय दिया। फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों के निराकरण तक संघर्ष को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं की रही सहभागिता

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गौरीशंकर साहू, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कुमार जीव खटर्जी, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती आशा द्विवेदी, प्रवक्ता श्रीमती जागृति कश्यप, जिला प्रवक्ता रामप्रसाद माली, जिला उपाध्यक्ष गोरेलाल साहू, संरक्षक भानूराम चंद्रा, जिला संगठक कुंजबिहारी कश्यप, ब्लॉक सचिव पवन कुर्रे, जिला पदाधिकारी जितेंद्र जांगड़े, कुलेश्वर चंद्रा, नूतराम धिरहे, रामकुसुम कर्ष सहित फेडरेशन के पदाधिकारी, ब्लॉक इकाई जैजैपुर के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित �

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689