*मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग लड़की, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा*



 सक्ती - जिले के हसौद थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कन्या शाला के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर एक नाबालिग लड़की चढ़ गई। लड़की टावर से छलांग लगाने की बात कह रही थी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर हसौद थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और लड़की को समझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस द्वारा काफी देर तक समझाइश और मशक्कत के बाद नाबालिग लड़की को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की सक्ती जिले के ग्राम करही  की रहने वाली है और हसौद में अपने मामा के यहां रह रही थी। सूत्रों के अनुसार, प्रेम संबंध से जुड़े किसी विवाद अथवा अपने कथित प्रेमी से बिछड़ने के बाद लड़की ने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, इन कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस द्वारा नहीं की गई है।

पुलिस ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में नाबालिग लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ी और उसने इतना बड़ा कदम उठाने का प्रयास क्यों किया।

घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस की तत्परता और समझाइश के बाद लड़की को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689