हटरी धर्मशाला में आचार्य राजेंद्र शर्मा एवं आचार्य देव कृष्ण शर्मा जी के द्वारा गुरु पूर्णिमा व्यास महोत्सव का किया गया भव्य आयोजन

 


 भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ की योजना अनुसार व्यास पूर्णिमा एवं गुरु पूजन महोत्सव का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ l महोत्सव का शुभारंभ सक्ती जिला के विशिष्ट एवं गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ -पूर्व कैबिनेट मंत्री मेधा राम साहू , प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (जिला पुलिस अधीक्षक), श्याम सुंदर अग्रवाल (नगर पालिका अध्यक्ष) सक्ती, पंकज पटेल (एडिशनल एसपी) , भुवनेश्वरी पैकरा (एसडीओपी) सक्ती, डॉ श्रीकांत वर्मा , डॉ दिग्विजय सिंह , डॉ हीरा शर्मा , गणेशराम अग्रवाल , ठाकुर राम नारायण सिंह , टेकचंद जायसवाल , रमेश अग्रवाल जी (छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिला अध्यक्ष) के कर कमल से दीप प्रज्वलन कर वेद मंत्र उपचार के साथ किया गया ।

     भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के संस्थापक आचार्य राजेंद्र महाराज द्वारा आयोजन के मूल उद्देश्य पर बताया गया कि व्यास पूर्णिमा और गुरु पूजन महोत्सव केवल पूजा पद्धति और कर्मकांड के साथ प्रणाम और आशीर्वाद की प्रथम तक ही सीमित न रह जाए बल्कि इस आयोजन के माध्यम से --व्यक्ति और समाज में सनातन की परंपरा एवं अपने धर्म के प्रति निष्ठा का भाव के साथ ही अपने माता-पिता और सद्गुरु के लिए आस्था एवं सेवा और राष्ट्र की प्रति गौरव का भाव , प्रकृति संरक्षण आदि महत्वपूर्ण क्षेत्र में संदेश देकर जागरण खड़ा करना है।

    संस्थान की संयोजक पंडित देव कृष्ण शर्मा द्वारा भागवत प्रवाह का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्थान द्वारा समाज-समय पर किए गए सेवा कार्य एवं सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में -अध्यात्म जागरण तथा समरसता का के कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया l छत्तीसगढ़ के अनेक नगरों और ग्रामों से आए हुए सैकड़ो शिष्य परिवारों को पूर्व कैबिनेट मंत्री , मेधा राम साहू द्वारा सद्गुरु का महत्व मानस के प्रसंग के साथ जोड़कर किया गया ।

      एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने अपने उद्बोधन में शिष्य समूह को आह्वान करते हुए कहा कि हम , शिक्षित और संस्कृत भावी पीढ़ी का निर्माण करें जो अपने समाज के प्रति जागरुक होकर आरोग्य नागरिक बने और देश की सेवा में तत्पर रहे।उन्होंने गुरु पूर्णिमा महोत्सव में प्रदेश के अनेक क्षेत्र से आए हुए शिष्यों को बधाई दी। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा संस्थान की दूरदर्शिता एवं भागवत प्रवाह के योजनाओं की प्रशंसा करते हुए गुरु पूर्णिमा महोत्सव मैं सभी के लिए मंगल कामना किया।

    चावल उद्योग संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा संबोधन करते हुए बताया गया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव अपने सद्गुरु के प्रति आस्था और सम्मान के साथ गुरुकुल परंपरा का पालन करना है , सद्गुरु के आशीर्वाद से शिष्य नित्य नहीं प्रेरणा के साथ धर्म क्षेत्र में प्रशांत होते हैं । नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नागरिक राम अवतार अग्रवाल द्वारा भागवत प्रवाह के कार्य योजना को श्रेष्ठ बताते हुए कहा गया कि गुरु पूजन के अवसर पर अपनी पूजा और सम्मानको दूसरे स्थान पर रखकर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान यह आयोजकों की विशेषता है । और श्रेष्ठ कार्य की यही पद्धति समाज के लिए गौरव भी है ।

      गुरु पूर्णिमा महोत्सव के इस आयोजन में वेद मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक एवं गोविंद अभिषेक कराया गया जिसमें सभी सहभागी हुए। महोत्सव में आए हुए शिष्यों एवं मात्र शक्तियों द्वारा भी अपने विचार रखते हुए गुरु चरण प्रक्षालन , दीक्षा एवं गुरु संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। पर्यावरण की सुरक्षा हेतु आंवला, महोगनी ,बेल जामुन , तथा अन्य महत्वपूर्ण पौधों का वितरण सभी को किया गया। भारत माता की महा आरती एवं भंडारा महाप्रसाद में सभी सहभागी हुए ।

     गुरु पूर्णिमा महोत्सव इस भव्य आयोजन में रमेश अग्रवाल पत्रकार , मीडिया प्रभारी रामनारायण गौतम , सरपंच चंद्र कुमार सोनी , दीनदयाल गबेल, पंडित शिवा दुबे, प्रकाश देवांगन एवं शिष्य परिवार का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम की सभी नगर वासियों ने सराहना की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689