सक्ति, (छत्तीसगढ़)–आगामी 29 जुलाई 2026, बुधवार को पावन पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शक्ति शहर में भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. राजपुरोहित शक्ति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है.
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समय-सारणी
आयोजकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पवित्र अनुष्ठान के दौरान निम्नलिखित कार्यक्रम संपन्न होंगे:
गुरु पूजन: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
भोजन प्रसादी (महाप्रसाद): दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक
विशेष आमंत्रण एवं प्रेरणा
यह पावन आयोजन परम पूज्य गुरु महाराज पं. ओम प्रकाश चौबे एवं पूज्य गुरु माँ श्रीमती संध्या चौबे की प्रेरणा और सानिध्य में आयोजित हो रहा है. आयोजकों द्वारा समस्त यजमानों, शिष्यों एवं श्रद्धालु भक्तों को इस महाउत्सव में परिवार सहित सम्मिलित होने और महाप्रसाद का लाभ उठाने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है.
"अखण्डमण्डलाकारं व्याप्तं येन चराचरम्। तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्रीगुरवे नमः॥"

0 टिप्पणियाँ