वार्षिक निरीक्षण दिनांक 30-07-2026
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी कर्मचारी
1. श्रीमान सुमित गुप्ता अनुविभागी अधिकारी चंद्रपुर डबरा
2. निरीक्षक राजेश पटेल
3. उप निरीक्षक अनवर अली
4. Asi HN ताम्रकार, शंकर लाल साहू, संतोष पांडे
5. प्रधान आरक्षक सरजू सिंह, रमेश चंद्रा, विनोद सिंह, शिव शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन
6. आरक्षक सुरेंद्र सिदार, नरेश चंद्रा, मिरिश साहू, धनेश्वर दिवाकर, राजेश धीरहे, रोहित सिदार, हरिहर सिंह, लक्ष्मीकांत उराव, रंजीत जांगड़े, कुंज बिहारी चंद्रा, एकेश्वर चंद्रा, महिला आरक्षक गीतांजलि चंद्रा, दुलेश्वरी कँवर
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शक्ति निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारियों का वेशभूषा टर्न आउट देखा गया एवं थाना का साफ सफाई रिकॉर्ड दृष्टीकरण का जायजा लेकर निरीक्षण किया गया
वार्षिक निरीक्षण के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना डभरा परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता वृक्षारोपण किया गया
डभरा , दिनांक 30 जुलाई 2026
भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में थाना डभरा परिसर में एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शक्ति श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण का निर्माण तथा जनसामान्य में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित अनुविभवी अधिकारी पुलिस चंद्रपुर श्री सुमित गुप्ता,थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल थाना डभरा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सभी नागरिकों से भी अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम का समापन पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।

0 टिप्पणियाँ