सक्ती जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान: सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने की शत-प्रतिशत टीकाकरण की अपील





सक्ती –सक्ती जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने जिले के सभी नागरिकों और अभिभावकों से गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने विशेष तौर पर एचपीवी (Human Papillomavirus) टीकाकरण को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि यह वायरस आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का मुख्य कारण बन सकता है।

इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा  सकरेली ब और शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसादाखुर्द में स्वास्थ्य एवं एचपीवी टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बालिकाओं और उनके परिजनों को इस टीके के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि इस खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए बेहद सुरक्षित और प्रभावी एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध है। उन्होंने सभी माता-पिता से आग्रह किया है कि जब भी उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या विद्यालय (जैसे परसादाखुर्द स्कूल) में टीकाकरण का अभियान चलाया जाए, वे बिना किसी डर या संकोच के अपनी बच्चियों का टीकाकरण जरूर करवाएं।

वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित सुरक्षा:

यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से पूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है।

सामूहिक सहयोग की अपील:

स्वास्थ्य विभाग की टीम, आषा कार्यकर्ता, शिक्षक और चिकित्सा अधिकारी इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। सीएमएचओ ने विश्वास जताया है कि जनता के सहयोग से सक्ती जिले का प्रत्येक बच्चा सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएगा। आइए, संकल्प लें कि सक्ती जिले का कोई भी पात्र बच्चा इस जीवनरक्षक टीके से वंचित न रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689