सकरेली कला में बालिकाओं को साइकिल वितरण, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएँ

 


आज शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय, सकरेली कला में बालिकाओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्री जगनाथ सिदार, स्कूल अध्यक्ष श्री प्रेम शंकर, आई.सी.ई. कम्प्यूटर सक्ती के डायरेक्टर श्री गणपत पटेल, समाजसेवी श्री पवन साहू, श्री सनातन केवट एवं श्री पंकज सिदार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री दिलेश्वर प्रसाद सिदार, व्याख्याता श्री रामचन्द्र देवांगन, व्याख्याता श्री झनक राम टंडन तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल वितरण कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689