*कलेक्टर के निर्देशन में रेत के अवैध भंडारण पर खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 162 घनमीटर रेत जब्त*


    

        सक्ती, 08 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में तथा खनिज अधिकारी श्री के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा तहसील सक्ती क्षेत्र के अंतर्गत खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्रवाई के दौरान ग्राम लवसरा, सिरली, डिक्सी, हरदी, मोहंदीखुर्द, सिंघनसरा, सक्ती तथा हरेठी क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित खनिज रेत पाए जाने पर लगभग कुल 162 घनमीटर रेत जब्त की गई। खनिज विभाग द्वारा इन विभिन्न स्थानों पर की गई जांच में रेत के अवैध भंडारण के प्रकरण सामने आए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। विभाग ने बताया कि खनिज रेत के अवैध भंडारण के प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज अमला द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689