सकती -जिला कॉग्रेस कमेटी सकती द्वारा जिला महामंत्री गिरधर जायसवाल जिला महामंत्री पिन्टू ठाकुर विधायक प्रतिनिधि ऋषि राय जनपद पंचायत सकती उपाध्यक्ष वंशीधर खांण्डे, नगर कॉग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर जनपद सदस्य ज्ञानिक खांण्ड़े , नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष शम्सतमरेज खान ने विश्राम गृह सकती में एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें देश में नीट पेपर में पूरे देश मे बड़े पैमाने पर हुए पेपर लीक के मामले को लेकर केन्द्र के मोदी सरकार पर हमला बोला सभी उपस्थित जिला कॉग्रेस कमेटी सकती के पदाधिकारियों मोर्चा संगठन के अध्यक्ष गण ब्लाक अध्यक्ष गण ने केंद्र सरकार की निंदा करते हुए कहा । कि पूरे देश के छात्रों जहां कोटा राजस्थान में कोचिंग के लिए जाते है अखिल भारतीय कॉग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कोटा जाकर उनकी समस्याओं को सुनने के लिये पूरे देश के युवा प्रशंसा कर रहे है काग्रेसियों ने कहा कि राहुल गांधी देश के एकमात्र ऐसे नेता है जो राजनीति से उपर उठकर देश के युवाओं बेरोजगारों महिलाओं की समस्याओं को समझते है कोटा में जिस प्रकार रोते बिलखते छात्रों को गले लगाया उनका हौसला बढ़ाया देश के युवाओं के सच्चे मार्गदर्शक हैं
आगे कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा न्याय और सत्य का मार्ग चुना हैं राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जहां बच्चे दिन रात एक करके तैयारी करते है ऐसे संवेदनशील परीक्षा में धांधली से योग्य व्यक्ति आहत है बच्चे अपने सुनहरे भविष्य का सपना देखते हैं और उसकी तैयारी करते है सरकार ऐसे मामलों में भी पारदर्शिता नहीं बरत्ती देश के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए राजनीतिक से परे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कदम को सराहना की इस अवसर पर जिला कॉग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे

0 टिप्पणियाँ