*आबकारी वृत्त मालखरौदा द्वारा अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई*



                    सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13/06/26 को आबकारी वृत्त मालखरौदा में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा *ग्राम फगुरम* में *संधी चौहान पिता परदेशी राम* उम्र 44 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब बनाकर रखने व विक्रय की सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के आंगन में छुपाकर रखे *प्लास्टिक की पन्नी व पाउच में भरी कुल मात्रा 8.1 लीटर महुआ शराब* बरामद हुआ । इसी तरह *ग्राम अण्डा थाना मालखरौदा* में *अश्वनी वारे पिता सुखाऊ राम* उम्र 38 वर्ष के रहवासी मकान के बड़ी में छुपा कर रखे *दो प्लास्टिक की जरीकेन में भरी 10 लीटर महुआ शराब* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया ।


                     उपरोक्त कार्रवाई में वृत्त मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार , आब आर संजीव भगत, मुरलीधर नायक ,महेश निषाद ,आबकारी स्टाफ कमलेश , भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा ।


  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689