सक्ती। सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित सक्ती (पंजीयन क्रमांक 2258) में प्रथम दिवस भव्य सहकारिता ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय सरपंच श्री कृष्णा पटेल ने की। उन्हीं के मुख्य आतिथ्य में विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण संपन्न हुआ। कार्यक्रम का कुशल संयोजन समिति प्रबंधक श्री धनीराम साहू द्वारा किया गया।
समिति स्टाफ और कृषकों की रही गरिमामय उपस्थिति
सहकारिता के इस पावन उत्सव पर समिति के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित जन उपस्थित थे:
कृष्णा पटेल (अध्यक्ष, सेवा सहकारी समिति एवं सरपंच),धनीराम साहू (समिति प्रबंधक),संतोष गोंड़ (विक्रेता),मीनाक्षी यादव (ऑपरेटर),देवनारायण पटेल (चौकीदार),दीनबंधु निषाद (भृत्य),उपस्थित गणमान्य नागरिक एवं कृषकगण: श्री राजेंद्र सिधार, श्री संतोष गिरी गोस्वामी, श्री कार्तिक राम यादव, श्री संतोष कसेर, श्री रामू प्रसाद जायसवाल, श्री नरेश सिदार सहित काफी संख्या में स्थानीय कृषकगण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ