*ग्रामीणों को विशेष लोक अदालत की प्रक्रिया की दी गई जानकारी*



सक्ती, - जिले के जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में 15 जून 2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में पैरालीगल वॉलंटियर (पीएलवी) शांति कुर्रे ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निराकरण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 से 23 अगस्त 2026 तक न्यायालय परिसर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों के मामले न्यायालय में लंबित हैं और वे आपसी सहमति एवं राजीनामे के माध्यम से उनका निपटारा करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में वर्षों से लंबित आपसी सहमति एवं सुलह योग्य मामलों का सरल एवं त्वरित निराकरण करना है। विशेष लोक अदालत के माध्यम से बिना जटिल कानूनी प्रक्रिया के बातचीत और समझौते के जरिए विवादों का समाधान किया जाएगा, जिससे न्याय आमजन तक सहज रूप से पहुंच सकेगा।

शिविर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों एवं माता-पिता भरण-पोषण अधिनियम, बच्चों का लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, अधिवक्ता सहायता, जागृति, आशा साथी एवं संवाद कार्यक्रमों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने शिविर में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने कानूनी अधिकारों से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689