*आबकारी विभाग सक्ती द्वारा मल्दा में शराब कारोबारी पर कार्रवाई*



                    सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में *आज दिनांक 07/05/26* को आबकारी वृत्त जैजैपुर में आबकारी अपराध नियंत्रण की गश्त दौरान मुखबिर द्वारा *वार्ड नंबर 4 मल्दा थाना हसौद* में *सूरज कुमार मित्तल पिता कुशवा राम* उम्र 26 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब के निर्माण और भंडारण कर ग्राहकों को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान से *एक प्लास्टिक बाल्टी में भरा 9 लीटर महुआ शराब और विभिन्न प्लास्टिक बाल्टियों में भरा 100 किलो किण्वित महुआ लाहन* बरामद किया गया जिसे मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया । 

 आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।

इस प्रकार *जनसमस्या निवारण शिविर* में प्राप्त शिकायत के आधार पर *ग्राम नंदौरकला* में *पंचम लाल धीरहे पिता भगउ राम धीरहे* के द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की शिकायत पर उसके रिहायशी मकान से एक प्लास्टिक डिब्बा में भरा *2 लीटर महुआ शराब* बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

                     उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और जैजैपुर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा , कमलेश यादव , बसंती चौधरी , भारती यादव,नगर सैनिक वीरेंद्र यादव,भीम साहू का सराहनीय योगदान रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689