*आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा पासीद में शराब कारोबारी पर कार्रवाई*



                सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में *आज दिनांक 2/05/26* को आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी अपराध नियंत्रण की गश्त दौरान मुखबिर द्वारा *वार्ड नंबर 2 पासीद थाना सक्ती* में *गोपीराम राठौर पिता भैया लाल* उम्र 56 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब के निर्माण और भंडारण कर ग्राहकों को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के बाड़ी से *एक चढ़ी महुआ शराब भट्ठी , एक सिल्वर‌ बर्तन में भरा 5 लीटर महुआ शराब और एक पीला प्लास्टिक जरिकेन में भरा 4 लीटर महुआ शराब *कुल 9 लीटर महुआ शराब* तथा 3 प्लास्टिक डिब्बे प्रत्येक में 15 किलो *कुल 45 किलो किण्वित महुआ लाहन* बरामद किया गया जिसे मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया । 

 आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।

                     उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा , कमलेश यादव , बसंती चौधरी , नगर सैनिक भीम साहू का सराहनीय योगदान रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689