श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार एवं गौ सेवा समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया कोड़के मौर्य का जन्मदिन



श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सक्रिय सदस्य कोड़के मौर्य का जन्मदिन मंदिर परिसर में बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं स्नेहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार एवं गौ सेवा समिति के सदस्यों ने मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके पश्चात मंदिर परिवार के सदस्यों ने कोड़के मौर्य को पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस शुभ अवसर पर पंडित श्री ओम प्रकाश वैष्णव जी के द्वारा कोड़के मौर्य को मोती की माला भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया गया।

जन्मदिन के अवसर पर गौ माता की सेवा भी की गई तथा गौ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा गौवंश को गुड़, हरा चारा एवं अन्य सामग्री खिलाई गई। मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों ने कोड़के मौर्य के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहने की कामना की।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और सभी ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन समारोह को यादगार बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689