*जांजगीर चांपा जिला के बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करही का मामला ,गोलीकांड के पीड़ित परिवार ने गृह मंत्री से लगाई न्याय की गुहार*



बिर्रा। बहुचर्चित और निर्मम एवं निंदनीय गोलीकांड में मृतक के पीड़ित परिवार ने घटना के लगभग 20 दिनों के बाद भी अज्ञात तीन नकाबपोश बंदूकधारियों के गिरफ्तारी नहीं होने के कारण प्रदेश के गृह मंत्री माननीय विजय शर्मा के रायपुर निवास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रदेश गृह मंत्री माननीय विजय शर्मा ने शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश देने की बात कही है। 

       गौरतलब है कि जांजगीर चांपा जिला के बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करही में बीते 23 - 24 अप्रैल की दरमियानी  मध्य रात्रि को क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं आयुष ट्रेडर्स के संचालक  सम्मे लाल कश्यप के यहां हुए गोलीकांड में सम्मे लाल कश्यप के बड़े बेटा आयुष कश्यप को अज्ञात तीन नकाबपोश बंदूकधारी बदमाशों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिया। और दूसरे बेटे आशुतोष कश्यप को गोली लगने से वह घायल हो गया था। घटना की जानकारी पुलिस थाना बिर्रा को दिया गया तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना कर मामला को जांच में लिया गया। घटना के पखवाड़े भर बीत जाने के बाद पुलिस महानिरीक्षक (आई जी) कार्यालय रेंज बिलासपुर को लिखित आवेदन देकर गोलीकांड के दोषियों को गिरफ्तारी करने की मांग पीड़ित परिवार के द्वारा किया गया। लेकिन गोली कांड के आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से कोसों दूर है। बिर्रा थाना और जांजगीर चांपा जिला के पुलिस केवल हवा में हाथ पैर मार रही है। जिसके कारण आरोपियों के हौसले आसमान चूमते हुए बुलंद होते जा रही है। बहुचर्चित गोली कांड में मृतक के परिजन डर के साये में दिन गुजार रहे हैं। अज्ञात तीन नकाबपोश बंदूक धारियों ने जांजगीर चांपा जिला के पुलिस को चुनौती दे रखी है। इससे क्षुब्ध होकर पीड़ित परिवार ने छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री माननीय विजय शर्मा से उनका रायपुर निवास में मुलाकात कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। माननीय गृह मंत्री के द्वारा आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की निर्देश पुलिस को देने की बात कही गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689