स्वच्छ सर्वेक्षण छत्तीसगढ़ महा-स्वच्छता अभियान 2026 के तहत नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता हेतु शपथ ली गई



सक्ती: राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के संबंध में जन जागरूकता हेतु दिनांक 01 मई से 31 मई 2026 तक स्वच्छता महा अभियान 2026 के तहत आज दिनांक 08.05.2026 को नगर पालिका परिसर में स्वच्छता दीदीयों एवं कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई। शपथ समारोह में अपने आस-पास में स्वच्छता रखने, नगर के प्रमुख स्थानों पर सफाई कराने के साथ श्रमदान करने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रहलाद पाण्डेय की उपस्थिति में किया गया।

  निकाय द्वारा स्वच्छता अभियान 2026 के लिए बैनर पोस्टर के माध्यम से निकाय क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। 

  उक्त अवसर पर नगर पालिका के जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी/कर्मचारी, स्वच्छता दीदी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689