*सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 15 मई को रगजा में समाधान शिविर आयोजित,शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित*



कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

                 सक्ती, 14 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला रगजा में 15 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत आयोजित रगजा समाधान शिविर में ग्राम पंचायत रगजा, जाजंग, गढगोढी, मरकामगोढी, अमलडीहा, मसनियाकला, तेन्दुटोहा, पतेरापालीखुर्द, जोंगरा, जुडगा, आमापाली, बैलाचुंवा, बोरदा, डोडकी, नावापाराखुर्द, कांदानारा, सकरेलीकला, नंदेली एवं हरदा ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग, जिला सक्ती को रगजा शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689