*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 12 आवेदन हुए प्राप्त*



            सक्ती, 12 मई 2026// जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

             जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सर्जुनी निवासी श्री मनोज गोस्वामी ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त कराने के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम बरेकेल खुर्द निवासी श्री रामकिशन घृतलहरे ने ग्राम पंचायत पिसौद सरपंच पर कार्यवाही के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चंद्रपुर निवासी श्रीमती सुशीला कुमारी देवांगन ने विगत 8 वर्षों से लंबित राशि के भुगतान के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम खूंटादहरा निवासी श्री हेतराम श्रीवास एवं रूपेश कुमार ने पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ प्रदान कराने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बड़े रबेली निवासी श्री सुभेराम भारती ने केंद्रीय छात्रवृत्ति दिलवाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत सक्ती निवासी श्री योगेश देवांगन ने तहसीलदार सक्ती के द्वारा खाता विभाजन कर अभिलेख दुरुस्त न करने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689