स्थानीय विद्यालय जे.बी.डी.ए.व्ही.हायर सेकंड्री स्कूल सक्ती का हाई एवं हायर सेकंड्री स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम शानदार रहा ,
कक्षा 10वीं में आशीष बर्मन पिता श्री दिनेश कुमार बर्मन (91%) अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नेहा पटेल पिता श्री सुरेश कुमार पटेल (89.66%), ओंकार कसेर पिता श्री रमेश कुमार कसेर (88.33%), भावेश पटेल पिता श्री गोविन्द प्रसाद पटेल (87.5%), विदी शर्मा पिता श्री राजकुमार शर्मा (87.5%), छाया यादव पिता श्री देव प्रसाद यादव (87%), रोहन गोंड पिता श्री नरसिंह गोंड (86.83%), हर्षिता बरेठ पिता श्री ओमप्रकाश बरेठ (86.33%), विजय कुमार पटेल पिता श्री घनश्याम पटेल (85%), सुशील कुमार पटेल पिता श्री दिलीप कुमार पटेल (84%), मेघा कसेर पिता श्री शशिकांत कसेर (83%), लखन देवांगन पिता श्री जगदीश देवांगन (78%), तानिया रोचलानी पिता श्री विष्णु रोचलानी (78%), भास्कर गोंड पिता श्री विश्राम सिंह गोंड (77%), याचना देवांगन पिता श्री सुरेश देवांगन (76.83%), रेणुका साहू पिता श्री उसतराम साहू (75.5%) एवं शिखा देवांगन पिता श्री सुरेन्द्र देवांगन (75%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थी:
कक्षा 12वीं में पूनम कसेर पिता श्री गिरधारी कसेर (88.6%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों में विमल देवांगन पिता श्री अश्वनी कुमार देवांगन (83.4%), समीर कुमार पटेल पिता श्री सुरेश कुमार पटेल (82%), जयंत नागदेव पिता श्री नारायण दास नागदेव (81.6%) एवं अदिति कसेर पिता श्री राकेश कसेर (76%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के डायरेक्टर अंकित दरयानी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता वयक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत शिक्षकों की समर्पित भावना और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है । हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास पर ध्यान देना है । भविष्य में भी हम शिक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास रत रहेंगे। विद्यालय के प्राचार्य श्री रामनारायण धीवर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन परिश्रम एवं नियमित अध्ययन का परिणाम है। विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और सही मार्ग दर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। मै सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जो विद्यार्थी असफल या अपने अनुसार सफलता नहीं मिल पाने पर उन्हें हताश या दुखी नहीं होना है बल्कि दुगनी उत्साह के साथ आगे की तैयारी करने की सलाह देता हूं। सचिव सुनील दरयानी, संरक्षक राज कुमार दरयानी ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

0 टिप्पणियाँ