सक्ती प्रशासन सख्त: कॉस्मेटिक्स की गुणवत्ता जांचने ग्रामीण अंचलों में पहुंचा प्रशासन, संचालकों को दिए कड़े निर्देश।

 


लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश और कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में "सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीशगढ़ का आधार" थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान के चौथे दिवस में औषधि प्रकोष्ठ की टीम के द्वारा जिला सक्ती के ग्रामीण क्षेत्रों जैजेपुर और बाराद्वार स्थित कुल 08 दुकानों ज भूपेंद्र जनरल एंड फैंसी स्टोर जैजेपुर , अनिता बैंगल हाउस जैजेपुर, भगवती जनरल स्टोर जैजेपुर, हरी मनिहारी एवं जनरल स्टोर बाराद्वार ,लक्ष्मी एजेंसी बाराद्वार, लक्मी जनरल स्टोर बाराद्वार, उमेश किराना स्टोर बाराद्वार, केडिया जनरल स्टोर बाराद्वार में कास्मेटिक सामग्रियों केरख रखाव, क्रय विक्रय एवं भंडारण के सम्बन्ध में जाँच की गयी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए I इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों तक गुणवत्ता पूर्ण कॉस्मेटिक्स सामग्रियों को उपलब्ध कराना और नकली कॉस्मेटिक्स के उपयोग से होने वाले हनिकारक दुष्प्रभावों से बचाना है I निरिक्षण दल में औषधि निरीक्षक दुर्गेश कैवर्त्त , भुनेश्वर मोहले, पुलिस एवं राजस्व विभाग शामिल रहे I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689