बढ़ती गर्मी में पक्षियों का सहारा बना लीनेस क्लब सक्ती; सिकोरा का किया वितरण

 


सक्ती। ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स सी.जी.-01 'स्वर्णिम' के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट लीनेस क्लब सक्ती द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। क्लब की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में सदस्यों ने पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने हेतु सिकोरा (मिट्टी के पात्र) का वितरण किया।

जीव दया की अपील

इस अभियान के दौरान क्लब की सदस्यों ने आम जनमानस से भावुक अपील करते हुए कहा कि बढ़ते तापमान के कारण बेजुबान पक्षी प्यास से व्याकुल हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि:

  • अपने घरों की बालकनी और छतों पर पानी से भरे सिकोरे रखें।
  • आस-पास के पेड़-पौधों के नीचे छायादार स्थानों पर दाना-पानी की व्यवस्था करें।
  • नियमित रूप से पात्रों की सफाई करें ताकि पक्षी पानी पी सकें और नहाकर अपने शरीर को ठंडक पहुँचा सकें।

सेवा ही परम धर्म

क्लब की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो ने बताया कि लीनेस क्लब समय-समय पर जनहित और जीव-जंतुओं के संरक्षण के लिए कार्य करता रहता है। इस भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुँचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

इस सेवा कार्य के दौरान डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर डाॅ. शालू पाहवा, सचिव लीनेस निकहत करीम खान, लीनेस लता नायक, लीनेस अनीता सिंह, लीनेस अमृता सिंह, रामकुवर साहु, अल्का कंवर, मीरा देवांगन, विनीता जायसवाल सहित जूनियर पी.एस.टी. एवं क्लब के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689